जांजगीर: स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं हर्बल गुलाल, कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर में लगा स्टॉल
आज बुधवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं इस होली पर प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। गुलाब, गेंदा, पलाश, पालक और चुकंदर जैसे प्राकृतिक उत्पादों से बने इस हर्बल गुलाल की बिक्री के लिए कलेक्टोरेट, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों में स्टॉल लगाए गए हैं।