लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया और बख्शी का तालाब की ओर फरार हो गए। पीड़ित पवन सिंह ने बताया कि 17 सितंबर 2025 की शाम करीब 7:15 बजे तीन युवक बाइक से आए और उसका फोन छीन लिया। पीड़ित ने तुरंत तलाश की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।