जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम सकरवार मे चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा कार्यक्रम मे विधायक बाँधवगढ़ शिवनारायण सिंह(लल्लू भैया)पहुंचे।जहां पहुंचकर उन्होने श्री भगवान व राधा रानी जी व वेदव्यास की पूजा आराधना की और आशीर्वाद लेकर इस धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल होकर क्षेत्रवासियो के साथ कथा का रसपान किया।