निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक, बाजार में गौवंश की लड़ाई से लोगों की जान खतरे में
रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा शहर में आवारा पशुओं की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। शहर के व्यस्त बाजारों में गौवंश के बीच लड़ाई आम हो गई है, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। कई बार इन झगड़ों के दौरान लोग घायल होते-होते बचे हैं, वहीं वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर पशुओं को पकड