कान्हाचट्टी: हरहद गांव में शतचंडी यज्ञ के छठे दिन माता कौलेश्वरी की प्रतिमा का नगर भ्रमण, भक्ति की बयार
कान्हाचट्टी: प्रखण्ड के मदगड़ा पंचायत के हरहद गांव में माता कौलेश्वरी मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के छठे दिन माता कौलेश्वरी के प्रतिमा को नगर भ्रमण करवाया गया, जिसमें हजारों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। यज्ञाचार्य बाबा उमेश पांडेय और अन्य वैदिक ब्राह्मणों ने पूजा-अर्चना की। कमेटी के अध्यक्ष राम रंजन कुमार ने बताया