चौथम: लाभुकों को ढूंढकर सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिलवाएं: बीडीओ
चौथम प्रखंड कार्यालय भवन में शुक्रवार को प्रखंड के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं विकास मित्रों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मोहम्मद मिनहाज अहमद ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं में सुधार लाने हेतु बैठक की गई। इस बैठक में इस योजना पर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। समीक्षा में