बरेली: बिहारीपुर की महिला ने पति पर चूहेमार दवा खिलाकर हत्या के प्रयास का लगाया आरोप, जेठ ने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर की रहने वाली महिला ने पति पर चूहा मार दवा देकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। शिकायत करने पर जेठ ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।