रविवार शाम 5 बजे थांदला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जेसीबी चालको ने सामूहिक हड़ताल कर दी है। दरसअल जेसीबी चालको द्वारा लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी लेकिन कोई सुनवाई नही होने पर आज हड़ताल की गई है। चालको का कहना है कि बढ़ती महंगाई और खर्चों के चलते वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। उनकी स्पष्ट मांग है कि मासिक वेतन बढ़ाकर 20,000 किया जाए।