परिवार को कमजोर आर्थिक स्थिति से उबारने के लिए ओमान कमाने गए 25 वर्षीय युवक की एक सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने मृतक युवक का शव भारत मंगवाने की मांग की है। चौरीचौरा तहसील व विकास खण्ड सरदारनगर के ग्राम पंचायत विश्वम्भरपुर निवासी 25 वर्षीय राजा रविदास पुत्र नन्दकिशोर गया था।