कानपुर: मरकस मस्जिद के पास दो स्कूटी में हुआ तेज धमाका, 5 लोग हुए घायल, पुलिस व फॉरेंसिक मामले की जांच में जुटी
कानपुर शहर के मूलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार 8:00 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके से पांच लोग घायल हुए हैं। धमाके की आवाज़ से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मिश्री बाजार और मेस्टन रोड के पास हुई है, फिलहाल पुलिस व फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच मे जुटीं हुई है।