जांजगीर: गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़े डायरिया के मरीज, हफ्तेभर में 30 केस आए
गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में इन दिनों पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर्स के अनुसार इन दिनों डायरिया के जो मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं वे सामान्य नहीं बल्कि क्रिटिकल हैं। इससे किडनी पर भी असर पड़ रहा है। वहीं डायरिया के कई मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं।