सबलगढ़: नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने का अविश्वास प्रस्ताव सही ग्वालियर हाईकोर्ट ने शासन को 8 सप्ताह में निर्णय लेने का आदेश दिया
ग्वालियर हाई कोर्ट ने सबलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को सही माना है। कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को इस मामले में आठ हफ्ते के भीतर फैसला लेने का हुक्म दिया है। इस फैसले की जानकारी सोमवार को सामने आई, आदेश एकल पीठ के जज मिलिंद रमेश फड़के ने दिया।