सीलमपुर: हत्या के प्रयास में वांछित बदमाश को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका से गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तम नगर इलाके में हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड बदमाश को द्वारका सेक्टर 1 से गिरफ्तार किया है.क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी 26 वर्षीय सागर उर्फ बाबू के तौर पर हुई है.सतीश कुमार ने बताया की 23 अक्टूबर को आरोपी ने लोकेश को चाकू मारा था