सीलमपुर: गोकलपुरी पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में राहुल उर्फ बाबा गैंग के दो बदमाश सहित तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोकलपुरी पेट्रोल पंप पर हुए गोलीबारी के मामले में दो कुख्यात बदमाश और उसको संरक्षण देने के मामले में एक आरोपी के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी कुख्यात राहुल उर्फ बाबा गैंग के सदस्य है.क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर संजय भाटिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंकित,रुकमेश और विनोद के तौर पर हूई है.