मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने मानिकपुर चौक के समीप एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया, 50 लीटर देसी शराब बरामद
हरसिद्धि पुलिस ने थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक समीप छापेमारी कर एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला तस्कर मुन्ना साह की पत्नी माला देवी है। इसी दौरान पुलिस ने शराब पीने के मामले में भी दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसमें पानापुर के बालेश्वर दास एवं हीरालाल ठाकुर शामिल है