अम्बाला: शहर के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जिंद की युवती ने किया सुसाइड, कैंट के एक्सिस बैंक में करती थी नौकरी
Ambala, Ambala | Mar 12, 2024 अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन पर युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतका की शिनाख्त जींद के नरवाना की CIA स्टाफ वाली गली निवासी नीलम पुत्री स्व. मनफूल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। GRP के मुताबिक, नीलम अंबाला कैंट की एक्सिस बैंक की ब्रांच में नौकरी करती थी।