हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी देने के मामले में मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीमों ने पूरे परिसर की तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जानकारी अनुसार ईमेल के जरिए यह धमकी मिली थी। कलेक्ट्रेट के पास स्थित जिला न्यायालय परिसर को भी एहतियातन के तौर पर खाली करवाया गया। धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है।