बांसवाड़ा: रतलाम रोड़ पर पांच नंबर बिजली घर में लगी आग, गनीमत रही कि आग डीपी के ऑयल सेंटर तक नहीं पहुंची
कोतवाली थाना क्षेत्र के पांच नंबर बिजली घर में शनिवार दोपहर 3:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पावर हाउस के जीएसएस के मुख्य हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जल्द ही जीएसएस से सभी क्षेत्रों में जा रही बिजली को बंद कर दिया गया।