आंवला: आंवला में भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई, किसानों की समस्याओं पर चर्चा और ज्ञापन सौंपा गया
Aonla, Bareilly | Dec 15, 2025 आंवला तहसील गेट पर सोमवार देर शाम पांच बजे तक भारतीय किसान यूनियन टिकैत (भाकियू टिकैत) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की जन समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई और मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन आंवला की एसडीएम विदुषी सिंह को सौंपा गया।