खुर्जा: नवल नगर स्थित आवास पर विधायक मीनाक्षी सिंह ने कन्या पूजन किया, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
खुर्जा के नवल नगर स्थित अपने आवास पर आज शुक्रवार सुबह 10:00 बजे खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने नवरात्रि के नवमी पर्व के अवसर पर कन्या पूजन किया, घर आई कन्याओं को भोजन ग्रहण कराया और उन सभी को दक्षिणा देकर उनके चरण छुए और कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया है।