शिवहर: शिवहर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने आवास सहायक के साथ किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
शिवहर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राहिल ने सभी आवास सहायक के साथ बैठक किया है. बैठक में निर्देश देते हुए कहा है कि जो लाभुक पैसा का उठाव कर लिए है और घर बनाने में विलंब कर रहे हैं वैसे लाभुक को जल्द से जल्द घर निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया जाए. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जो भी आवास का निर्माण हो रहा है उसकी गुणवत्ता के जांच धरातल पर पहुंचकर करें।