बरडीहा: बरडीहा बालिका आवासीय विद्यालय में महिला गार्ड को हटाने पर बढ़ा विवाद, जांच शुरू
Bardiha, Garhwa | Jul 26, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में तीन महिला होम गार्डों को हटाए जाने के बाद विवाद काफी गहरा गया है। विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अभिभावकों के जुटने से घंटों हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश और वार्डन के बीच नोंकझोंक हुई। बीडीओ ने रविवार को बताया कि जल्द ही रिपोर्ट सौंपी जाएगी