डेहरी: आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर 'पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ' के तहत किया वृक्षारोपण
Dehri, Rohtas | Sep 21, 2024 डेहरी रेलवे स्टेशन के कैम्पस तथा प्लेटफार्म संख्या 2- 3 पर वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत रेल कर्मचारियों एवम समाजिक कार्यकर्ता के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान डेहरी स्टेशन प्रबंधक जे के सिंह, सऊनि मनोज कुमार चौधरी,टीटी ई रविंद्र कुमार सहित अभिनव कला संगम के लोग मौजूद थे।