डेहरी: डेहरी सहित विभिन्न इलाकों से 19 अपराधियों को पुलिस ने स्पेशल ड्राइव के दौरान किया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Sep 20, 2024 स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 19 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।इस दौरान 29.6 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई है। अभियान के क्रम में यातायात नियमों की उलंघन के आरोप में 1110 वाहनों की जांच के दौरान चार लाख का जुर्माना भी किया गया है इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई है ।एसपी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।