डेहरी: अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के दौरान डालमियानगर में रेड, 2000 लीटर महुआ शराब नष्ट
Dehri, Rohtas | Sep 20, 2024 अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के दौरान डालमिया नगर थाने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप को विनष्ट कर दिया है। दरअसल एसपी के निर्देश पर डालमियानगर थानाध्यक्ष खुशी राज के नेतृत्व में गंगौली, नहर के कछार किनारे,तथा मकराइन सहित विभिन्न इलाके में छापेमारी कर महुआ पास शराब 2000 लीटर विनष्ट किया गया।