मुरैना नगर: बिजली घर में करंट के बीच काम की ट्रेनिंग, AE ने चालू लाइन पर सिखाए गुर, कर्मचारियों को हादसों से सुरक्षित रखने का प्रयास
मुरैना शहत की एमएस रोड स्थित बिजली घर परिसर में आज बिजली कर्मचारियों को एई द्वारा लाइव लाइन पर सुरक्षित कार्य की ट्रेनिंग दी गई। एई शैलेन्द्र ने चालू लाइन पर काम के दौरान जरूरी सावधानियां बताईं और ट्रांसफार्मर के जम्पर जोड़ने की प्रक्रिया समझाई। प्रैक्टिकल डेमो से कर्मचारियों को वास्तविक स्थिति में काम करने की जानकारी दी गई, ताकि हादसों से बचाव हो सके।