नैनीताल: तीन और चार नवंबर को नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते जिले में रेड अलर्ट जारी
तीन व चार नवंबर को नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते सुरक्षा की दृष्टि से जिले में पुलिस ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।