विदिशा नगर: भाई को खोजते हुए घर में घुसे बदमाश, मां-बेटी से मारपीट कर लूटे गहने और मोबाइल
उनारसीकला थाना क्षेत्र के ग्राम गोलना में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल मोहर बाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सोमवार दोपहर 12 बजे पीड़िता ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके भाई की तलाश में घर पहुंचे और उसके छिपे होने के शक में लाठी-डंडों से हमला कर दिया।