तापिन नॉर्थ कॉलोनी निवासी लापता युवक की संदिग्ध हालत में मौत, चरही घाटी में मिला शव तापिन नॉर्थ कॉलोनी निवासी अमर कुमार की लाश मंगलवार को चरही घाटी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में बरामद की गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। अमर कुमार 25 जनवरी (रविवार) से लापता था और उसकी गुमशुदगी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टर भी वायरल किए जा रहे थे।