दरभंगा: श्रावण मास को लेकर VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की उठाई मांग
दरभंगा में श्रावण मास के दौरान शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मंदिरों और आसपास साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव तथा पर्याप्त महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती की मांग की। साथ ही मंदिरों के आसपास असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई