बासोदा: ग्राम मढिया गुरोद में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Basoda, Vidisha | Jan 20, 2025 सोमवार शाम 6:00 मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के ग्राम मढिया गुरोद में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ लाठी डंडों से मारपीट की है