बासोदा: बासौदा बस स्टैंड पर पुलिस ने ड्राइवरों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया
Basoda, Vidisha | Jan 19, 2025 रविवार शाम करीब 4:00 बजे बासौदा SDOP ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि बासौदा पुलिस द्वारा बस स्टैंड पर यातायात के नियमों को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से ड्राइवरो को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें ऑटो ड्राइवर बस ड्राइवरो को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन न करने की हिदायत दी है