जौनपुर के शास्त्री पुल पर चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक अध्यापक की गला कटने से हुई दर्दनाक मौत के बाद जिले में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने गंभीरता दिखाते हुए अपने प्रतिनिधि मनोज मौर्या को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से तत्काल वार्ता करने का निर्देश दिया।