इटावा: सफारी पार्क ब्रीडिंग सेंटर में बब्बर शेरनी नीरजा ने राधिका की पूंछ काटी, डॉक्टर ने संक्रमण से बचाव हेतु काटकर अलग की पूंछ
Etawah, Etawah | Jul 12, 2026 इटावा सफारी पार्क के ब्रीडिंग सेंटर में बब्बर शेरनी नीरजा के नाइट सैल के बगल में रखी गयी बब्बर शेरनी राधिका की पूंछ को बब्बर शेरनी नीरजा द्वारा बीती 8 जुलाई को काट लिये जाने के पर उसके उपचार हेतु मथुरा से विशेषज्ञ डॉ संजय पुरोहित व आगरा से डॉ इलैया राजा को बुलाया गया,जिसके बाद सफारी के वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया।