वन विश्रामागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों के सम्मान और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।