शिवपुरी नपा में लाइनमैन के पद पर कार्यरत कर्मचारी नरेश जाटव निवासी फतेहपुर ने अपने साथ हुए एक हादसे के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक आवेदन दिया है। कर्मचारी का आरोप है कि वार्ड नंबर 31 अशोक बिहार कॉलोनी एक ऑटो चालक की लापरवाही के कारण वह खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ऑटो चालक पर कार्यवाही नहीं हुई है।