बांधवगढ़: ₹22 करोड़ के नए जिला अस्पताल भवन का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण, डॉक्टरों की कमी पर जताई चिंता
उमरिया में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नए जिला चिकित्सालय भवन का शहडोल संभाग की आयुक्त सुरभि गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी गंभीरता से उठाया।