लोहरदगा: हाईकोर्ट की अनुमति के बाद प्रेमी युगल ने रचाई कोर्ट मैरिज, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ निबंधन कार्यालय
लोहरदगा। बुधवार को जिला निबंधन कार्यालय का माहौल अचानक बदल गया। सुबह से ही कार्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था देखकर आम लोगों और कार्यालय पहुंचने वाले नागरिकों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्या मामला है, जिसके कारण निबंधन कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्द