देपालपुर: बेटमा के पास भीषण सड़क हादसा, डूंगरपुर जा रहे परिवार की कार ट्राले से टकराई, दूल्हे की मां की मौत
डूंगरपुर जिले के बोड़ीगमा छोटा गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब इंदौर से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। बेटे की शादी के लिए सामान लेकर लौट रहे दंपति की कार बेटमा के पास ट्रोले में जा घुसी। हादसे में दूल्हे की मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद शादी का सारा साम