बैरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 में स्थित ब्रह्मस्थान की चारदीवारी निर्माण को लेकर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पंचायत निधि से कराए जा रहे चारदीवारी निर्माण कार्य के दौरान जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे झड़प की आशंका तक पहुंच गया।