बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क हादसा हो गया। रानेट चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राशिद पुत्र दिलशाद निवासी नसरोल गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक बिसौली नगर से कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।