बिदुपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवा घायल
बिदुपुर थाना क्षेत्र की बिदुपुर बाजार में अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर जूटे स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर के द्वारा घायल युवक का इलाज किया गया। घायल युवक राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी बताया गया।