बिदुपुर: बिदुपुर थाना की पुलिस ने कुतुबपुर गांव से 1.800 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर कुतुबपुर गांव में छापेमारी कर 1.800 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर को थाना पर लाकर पूछताछ के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बिदुपुर थाना की पुलिस ने बताया कि कुतुबपुर गांव से देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।