कैराना कोतवाली में गांव मलकपुर निवासी राजा ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि गत 17 फरवरी को उसके पिता इरशाद बाइक से पानीपत की ओर से गांव लौट रहे थे। तभी रामड़ा मोड़ के पास सर्विस रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।