रायपुर: Vip रोड, राम मंदिर के सामने सोने की चेन की लूट, मौसी के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, ऐसे हुआ पर्दाफाश
08 दिसम्बर सोमवार शाम 7:00 बजे रायपुर पुलिस ने किया खुलासा, तेलीबांधा थानाक्षेत्र के व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के बाहर हुई सोने की चैन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी