खजनी: बलुआ भवानी बक्स सिंह गांव में गूंज रही श्रीमद्भागवत कथा, श्रद्धा और भक्ति में डूबे ग्रामीण
गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र अंतर्गत बलुआ भवानी बक्स सिंह गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास पंडित मारकंडे जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति और जीवन के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को मानसिक शांति देने के साथ जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।