कालू कस्बे के कालका माता मंदिर में चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा और अलवर के निवासी है जो काली बावरी गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।