बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बभनीखाड़ डैम सौंदर्यीकरण में घटिया निर्माण और अवैध उत्खनन का आरोप, जांच की मांग
गढ़वा के श्री बंशीधर नगर निवासी मुकेश कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर बभनीखाड़ डैम के सौंदर्यीकरण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से हो रहे निर्माण में घटिया पत्थर, बालू, सीमेंट और सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही डैम में लगाए जा रहे पत्थरों के अवैध उत्खनन का भी