चंदेरी: चंदेरी पुलिस ने अस्पताल चौराहे पर लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल के "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत चंदेरी थाना पुलिस ने सोमवार को अस्पताल चौराहा पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को शाम लगभग सात बजे बताया कि पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी।