सरदारशहर: जिला स्पेशल पुलिस ने नागौर जिले के अलग-अलग स्थानों से 18 साल से फरार तीन इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
चूरू जिला स्पेशल पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और हेड कांस्टेबल मंगलसिंह ने पिछले 18 साल से फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को नागौर जिले के अलग-अलग स्थानो से गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल पुलिस ने नागौर जिला निवासी नंदूराम, राजूनाथ और ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने जानकारी दी।